बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है विजयादशमी : CM साय

Update: 2024-10-12 02:50 GMT

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। Chief Minister Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।


Tags:    

Similar News

-->