रायपुर पुलिस के दो अफसर लाइन अटैच

Update: 2025-04-09 02:47 GMT

रायपुर। कलेक्टोरेट में सोमवार को एक महिला की पेशी के दौरान उसके साथ आए पुलिस अफसरों का दो वकीलों से विवाद हो गया। तेलीबांधा की महिला सब इंस्पेक्टर चित्रलेखा साहू और एएसआई संतोष यादव पर वकीलों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया गया।

दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए वकीलों ने कलेक्टोरेट तथा एसएसपी दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों की शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद एसएसपी डा. लालउमेद सिंह ने एसआई चित्रलेखा तथा एएसआई यादव को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।

Tags:    

Similar News