भारत
लव मैरिज करने वाली महिला को पति ने अपने आशिक के साथ पकड़ा, फिर...
jantaserishta.com
9 April 2025 8:08 AM IST

x
शिकायत दर्ज.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में उस समय बड़ा ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इस दौरान महिला के बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर उसके पति को पिस्तौल के बट से मारा.पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.
आरोपी ने पति को मेरठ की घटना दोहराने की धमकी भी दी, जहां पिछले महीने एक महिला और उसके प्रेमी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. मेरठ हत्याकांड में महिला ने पति के शव को काटकर सीमेंट से भरे ड्रम में जमा दिया था. हरियाणा के झज्जर के खरमन गांव के कैब ड्राइवर मौसम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने पंजाब के मोगा की रहने वाली महिला से दो साल पहले शादी की थी. ये एक लव मैरिज थी.
मौसम ने अपनी शिकायत में कहा कि चूंकि उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए वे दोनों गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में रह रहे थे. उसने बताया कि जब मैं रात की ड्यूटी के बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर पहुंचा, तो मैंने अपनी पत्नी को कमरे में नहीं पाया. जब मैं छत पर गया, तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी मेरे गांव के रहने वाले नवीन के साथ खड़ी थी.
मौसम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया 'जब मैंने उन्हें रोका, तो नवीन ने एक पिस्तौल निकाली और मेरे सिर पर तान दी. उसने पिस्तौल के बट से मेरे सिर पर भी वार किया. हमारे पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद वे भाग गए'. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





