पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याग्रस्त कर्मचारियों की व्यथा

Update: 2023-06-24 02:50 GMT

महासमुंद। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के द्वारा सप्ताह में दिन शुक्रवार की तिथी को अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को, उन पर व्याप्त समस्या चाहे वह विभागीय हो पारिवारिक, इसके समाधान के लिये निर्धारित किया गया है। इस दिन कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपनी गुजारिश लेकर उनके समक्ष पेश हो सकता है। जिसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास किये जाते है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के इस व्यवस्था से अधिकारी/कर्मचारियों को भी राहत मिल रही है। उनकी समस्याओं का निराकरण भी होने लगा है।

इसी व्यवस्था के पालन में जिला पुलिस के 13 जवान आरक्षक शिशुपाल दीवान, उत्तर कुमार शांते, लेख राम पटेल, प्रेमचंद साहू, सूर्यकांत ठाकुर, राकेश महंत, संजय कुमार निषाद, कलप राम बरिहा, वीरेंद्र ठाकुर, ओमेंद्र नागवंशी, हेम चंद पटेल, बंसी लाल जांगड़े एवं महिला आरक्षक नोहरी ध्रुव को गुजारिश हेतु पेश किया गया। गुजारिश हेतु पेश जवानों में प्रायः स्थानांतरण संबंधी निवेदन को पुलिस अधीक्षक द्वारा अश्वस्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की यह व्यवस्था अत्यंत ही सकारात्मक है। कर्मचारी को अपने समस्या व गुजारिश के लिये शुक्रवार की तिथी निर्धारित होने से मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख सकता है। अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के हित में एक अच्छी व्यवस्था की नींव पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद के द्वारा रखी गई है।

Tags:    

Similar News

-->