सुपरवाइजर की बाइक चोरी, मामला दर्ज

छग

Update: 2025-08-15 09:42 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के कोटा स्थित टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले एक सुपरवाइजर की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित मित्तल स्टील फार्म, समता कॉलोनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है और फील्ड कार्य के लिए कंपनी की ओर से उन्हें एक मोटरसाइकिल (क्र. CG 04 LV 6077) उपलब्ध कराई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 जुलाई 2025 को शाम लगभग 5 बजे की है। सुपरवाइजर फील्ड कार्य पूरा कर मित्तल स्टील फार्म, समता कॉलोनी के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर गए थे। वाहन चाबी लगी हालत में था और लॉक नहीं किया गया था। लगभग 5:30 बजे जब वह लौटे तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी।


पीड़ित ने आस-पास मौजूद लोगों से वाहन के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने समता कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्रों में निजी तौर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई मोटरसाइकिल का मॉडल वर्ष 2017 का है और इसका रंग काला-नीला है। वाहन का चेचिस नंबर MBLHAR200HGG07765 और इंजन नंबर HA11ENHGG07671 है। इसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और चोरी गए वाहन की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News