गैंगरेप मामले का बर्खास्त सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

छग

Update: 2022-08-23 14:52 GMT
कांकेर। सामूहिक दुष्कर्म के फरार मुख्य आरोपित बर्खास्त उप निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2021 में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद से आरोपित फरार था। वर्ष 2021 में भानुप्रतापपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी एवं उसके तीन साथियों ने मिलकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपित तिवारी फरार था।
भानुप्रतापपुर पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपित को आज भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक किशोर तिवारी के इस कृत्य से छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग पर भी एक बदनुमा दाग लगा था। वहीं आदिवासी वर्ग ने प्रदेश स्तर पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उसकी गिरफ्तारी से राज्य सरकार को भी राहत मिली है।
Tags:    

Similar News

-->