राजस्व निरीक्षक पर गिरी गाज, सस्पेंड किए गए

छग

Update: 2024-08-29 01:50 GMT

बिलासपुर Bilaspur। लापरवाह अधिकारियों- कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पतालों और स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं 30 अधिकारी- कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व व संबंधित विभागों ने संयुक्त कार्रवाई की है।

बिलासपुर में शिवा अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। यह अस्पताल बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। अस्पताल में नर्सिंग होम एक्ट का भी उल्लंघन भी हो रहा था। CMHO ने अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की है।

वहीं बिलासपुर में एक अन्य कार्रवाई में जमीन हेराफेरी के आरोप में आरआई को निलंबित कर दिया गया है। तखतपुर तहसील के आरआई सुरेश कुमार ठाकुर को निलंबित किया गया है। ग्रामीण के जमीन को दूसरे के नाम कर आरआई ने हेराफेरी किया था। मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायत के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है। RI Suspended

Tags:    

Similar News

-->