CM साय आज जशपुर दौरे पर, सोलर पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण, विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्राम कुंजारा में सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा सोहराई करम महोत्सव और प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर विकासखंड कांसाबेल के बगिया हेलीपैड पर पहुंचेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सड़क मार्ग से ग्राम कुंजारा के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे ग्राम कुंजारा पहुंचकर सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कुनकुरी तहसील के ग्राम कण्डोरा (महुआटोली) के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे, जहां आयोजित सोहराई करम महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवनिर्मित करम अखरा एवं अखिल भारतीय रौतिया सामाजिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। इसके बाद आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।
दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री ग्राम कण्डोरा से ग्राम जोकारी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:45 बजे ग्राम जोकारी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:45 बजे तक चलेगा।
मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे ग्राम जोकारी से प्रस्थान करेंगे और शाम 5:10 बजे नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम मटासी पहुंचेंगे। यहां शाम 5:40 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अपने निज निवास बगिया के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री का बगिया स्थित निज निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के जशपुर दौरे में सौर ऊर्जा, ग्रामीण विकास, सामाजिक भवनों के लोकार्पण और पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजनों को प्रमुखता दी गई है।