घर में घुसकर विधवा महिला के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-03-13 15:13 GMT
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में विधवा महिला के साथ रेप की वारदात हुई है। महिला अपने घर में अकेली थी, तभी एक अधेड़ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, तो महिला डरी-सहमी रही। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय महिला अपने पति की मौत के बाद बेटी और बूढ़ी सास के साथ रहती है। वह रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाती है। 25 फरवरी को बेटी स्कूल गई थी। उसकी सास किसी काम से घर से बाहर गई थी।
उसी समय मेंड्रापारा निवासी चंदू धनवार (52) उसके घर में घुस गया। महिला को अकेली पाकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी चंदू की धमकी के बाद डरी-सहमी थी। उसे अपनी लोकजाल की भी चिंता सता रही थी। आखिरकार, उसने 15 दिन बाद हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके घर में दबिश दी, जहां उसे पकड़ लिया गया।
Tags:    

Similar News

-->