Raipur Breaking: मारपीट के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने निकाला जुलूस

Update: 2025-07-08 13:50 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला फाफाडीह शराब भट्ठी के पास का है, जहां दीपक सिंह चौहान नामक युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते बेसबॉल बैट से हमला किया गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीपक सिंह चौहान निवासी फोकटपारा, शास्त्री नगर, रायपुर, एस.एस. हार्डवेयर में मजदूरी करता है।


6 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच जब वह फाफाडीह शराब भट्ठी के पास गया, तभी जनक बघेल और कुणाल दीप नाम के दो युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 122/25 के तहत धारा 118(1), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों से धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपी
कुणाल दीप पिता विनोद दीप, उम्र 19 वर्ष, निवासी काली नगर, वॉलटियर गेट, फाफाडीह, थाना देवेन्द्र नगर।
जनक बघेल पिता मिठ्ठु बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति नगर, उड़िया स्कूल के पास, थाना देवेन्द्र नगर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट भी जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में शामिल टीम
निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, एंटी क्राइम व साइबर यूनिट, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनिल सिलवाल, रविकांत पाण्डेय, प्रमोद वर्ठी, संतोष सिन्हा, आशीष पाण्डेय, आशीष राजपूत, राहुल गौतम, प्रशांत शुक्ला, राकेश पाण्डेय, हिमांशु राठौड़, राजकुमार देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags:    

Similar News