छत्तीसगढ़

CG BREAKING: नक्सली हमला: IED ब्लास्ट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल

Shantanu Roy
8 July 2025 6:51 PM IST
CG BREAKING: नक्सली हमला: IED ब्लास्ट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल
x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर घातक हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब CRPF के जवान गश्त के बाद लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर हमला किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं। घटना आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोण्डा इलाके की है, जहां जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (ROD) के लिए निकले थे। गश्त से लौटते समय जब जवान स्टेट हाईवे के पास स्थित कैंप के करीब पहुंचे, तभी नक्सलियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।


हमले के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि नक्सलियों को घेरकर पकड़ा जा सके या उन्हें खदेड़ा जा सके। इस हमले ने एक बार फिर यह दर्शा दिया है कि नक्सली अब भी संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को टारगेट करने की फिराक में रहते हैं।
Tagsबीजापुर नक्सली हमलाCRPF जवान घायलIED Blast BijapurNaxal Attack Chhattisgarhआवापल्ली मुठभेड़Murdunda Naxal Encounterछत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज़CRPF Attack BastarBijapur Encounter TodayNaxalite Violence Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story