भारत
खौफनाक वारदात: बहन के सामने भाई ने जीजा को उतारा मौत के घाट, किया 'असली मर्डर' का दावा
jantaserishta.com
8 July 2025 5:56 PM IST

x
फैली सनसनी.
बागपत: बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाबढ़ी गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी बहन की आंखों के सामने ही उसके पति की ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी की पत्नी और साली भी शामिल रहीं.
जानकारी के अनुसार, आरती नाम की महिला ने विकास नाम के युवक से मंदिर में प्रेम विवाह किया था. विकास अहेड़ा गांव का रहने वाला था और पुलिस कार्यालय के पास वर्दी की दुकान चलाता था. आरती की यह दूसरी शादी थी, जिसे परिवार के अधिकतर लोग स्वीकार चुके थे, लेकिन उसका भाई आकाश इस रिश्ते के खिलाफ था.
बीती रात आरती घर पर थी जब उसकी भाभी निधि और साली ने कहा आज इसे खत्म कर देते हैं. आरती घबरा गई और चिल्लाने लगी. जब विकास उसे बचाने पहुंचा तो उसकी जान ले ली गई. गवाह आरती ने बताया कि उसकी भाभी और साली ने विकास को पकड़ लिया और आकाश ने सिर पर ईंटों से वार किए.
खून से लथपथ विकास की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी बोला अब देखा, इसे कहते हैं असली मर्डर. इस घटना पर एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी साला, उसकी पत्नी और साली पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं. जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





