पान कार्नर में पुलिस की रेड, ई सिगरेट बेच रहा व्यापारी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-07-23 10:43 GMT

सरगुजा। पान कार्नर में पुलिस ने रेड मारकर ई सिगरेट जब्त किया है।  गांधीनगर पुलिस टीम जुर्म जरायम पता साजी हेतु सुभाषनगर, बनारस रोउ तरफ रवाना हुई थी, जो इस दौरान पुलिस टीम को जरिए मुखबीर सूचना मिला कि आयुषी डेली निड्स पान कार्नर का संचालक प्रांसु केसरी आत्मज स्वर्गीय कृष्णा कुमार केसरी उम्र 24 साल साकिन बनारस रोड गांधीनगर वार्ड नंबर 10 थाना गांधीनगर अपनी दुकान में प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक सिगरेट (E-Cigrate/Vape) का अवैध रूप से भण्डारण एवं विक्रय कर रहा है।

जिस सूचना पर आयुषी डेली निड्स (पान कार्नर) पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। तलाशी दौरान आरोपी के दुकान से 35 नग इलेक्ट्रानिक सिगरेट कुल किमती मशरुका लगभग 52500/- एवं नगद राशि 3000/- रूपये बरामद हुई। आरोपी से उक्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज/अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का उक्त कृत्य इलेक्ट्रानिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 4 का उलघंन होना पाये जाने से उसके विरुध्द धारा 7 एवं 8 के अंतर्गत अपराध तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी से अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं होने के कारण धारा 223 बी.एन.एस. के तहत दंडनीय अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 466/26 धारा इलेक्ट्रानिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 7 एवं 8, एवं 223 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News