ज्ञान दान में आगे आ रहे लोग, स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा भरपूर सहयोग

छग

Update: 2025-08-29 15:35 GMT
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज संकुल समन्वयक, शिक्षा विभाग नंदकुमार ध्रुव ने जिला प्रशासन को प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य प्रेरक पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण किया तथा सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2 हजार से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में
लाभकारी
साबित होगी। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News