अगले 3 घंटे के भीतर बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Update: 2025-05-17 02:29 GMT

रायपुर। आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, राजनानंदगांव और दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो सकती है। पश्चिमि विक्षोभ की वजह कल राजधानी समेत अन्य जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिसे मानसून के आगमन के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवना जताई है। दक्षिण बस्तर में ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना भी है।

Tags:    

Similar News

null