Pandaria. पंडरिया। आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय), पंडरिया में नगर पालिका परिषद एवं जनपद पंचायत पंडरिया तथा नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विभागों, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता की सुविधाओं,पंडरिया विधानसभा की प्रगति को गति देने एवं डबल इंजन भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है और इसी लक्ष्य के साथ हम समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्पों को पूरा करेंगे।


बैठक में नगर पालिका व जनपद पंचायत पंडरिया तथा नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने, सड़कों और अधोसंरचना निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, तालाबों का गहरीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और जल एवं बिजली
आपूर्ति
जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, सभी वार्ड के पार्षद, जनपद सदस्य, एवं सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Tags: