छत्तीसगढ़

अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
15 May 2025 7:33 PM IST
अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुखदेव थापर ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर भारत की आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। सांसद अग्रवाल ने सुखदेव के साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका समर्पण देशवासियों के लिए एक अमिट प्रेरणा स्रोत है।


उन्होंने कहा, "देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले सुखदेव जैसे वीर सपूतों की स्मृति हमें हर समय राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत करती है।" इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आज़ादी के उन वीरों के आदर्शों को आत्मसात करें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जय हिंद के नारे के साथ अपना संदेश समाप्त किया।
Next Story