
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर #BadaltaBastar हैशटैग के साथ दिनभर टॉप ट्रेंड में बना रहा। जैसे ही मुख्यमंत्री श्री साय ने दंतेवाड़ा जिले के मुलेर में अपने दौरे की शुरुआत की, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता जोर पकड़ने लगी। सुबह से ही #BadaltaBastar हैशटैग के साथ 6,000 से अधिक पोस्ट किए गए, जिसके चलते यह पूरे दिन एक्स प्लेटफॉर्म पर शीर्ष स्थान पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने मुख्यमंत्री के दौरे की तस्वीरें, वीडियो और बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए हैशटैग को व्यापक स्तर पर वायरल किया।
उल्लेखनीय है कि यह दौरा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सबसे लंबे और सफल ऑपरेशन के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक अभियान के बाद जवानों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया और क्षेत्र में शांति व विकास के नए युग की शुरुआत की बात कही। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने मुख्यमंत्री की पहल और सरकार की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को लेकर प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





