सर्चिंग पर निकले CRPF पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों को भारी पड़ता देख भागे

Update: 2022-04-15 04:07 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मुठभेड़ हुआ है। कोबरा बटालियन और नक्सलियों बीच किस्टाराम के पोटकपल्ली इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस बीच जवानों की जवाबी कार्रवाई देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए हैं। मुठभेड़ में किसी भी तरह के हताहत की खबर नहीं हैं। वहीं नक्सली मूवमेंट की घटना के बाद जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गया है।

 जानकारी के अनुसार कोबरा 208 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस बीच अपने उपर भारी पड़ते देख नक्सली वहां से भाग निकले।

Tags:    

Similar News