जगदलपुर में नक्सली कमांडर जैतू ने किया सरेंडर

Update: 2025-11-28 11:14 GMT

जगदलपुर। नवा रायपुर में चल रही डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस के बीच शुक्रवार को जगदलपुर में 10 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की सूचना है। इनमें नक्सलियों के दरभा डिवीजन का कमांडर जैतू भी शामिल है। उस पर 10 लाख का इनाम था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

नवा रायपुर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू

नवा रायपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार दोपहर बाद डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस शुरू हुआ। कांफ्रेंस में शरीक होने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात यहां पहुंचे, और सीधे नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए। कांफ्रेंस से पहले आज सुबह शाह की सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ बैठक भी हुई।आईआईएम के हॉल में ती दिनी कांफ्रेंस आज से शुरू हुई। कांफ्रेंस में शिरकत करने एनएसए अजीत डोभाल, और रॉ के प्रमुख पराग जैन आज सुबह यहां पहुंचे। बताया गया कि सभी राज्यों के डीजीपी और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। आज सुबह नाश्ते के बाद कांफ्रेंस हॉल में करीब 11 बजे जुटे।

इनमें आईबी चीफ तपन डेका, आईटीबीपी व सीआरपीएफ, और सीबीआई के प्रमुख भी थे। कांफ्रेंस के औपचारिक उद्घाटन से पहले एनएसए अजीत डोभाल, आईबी के प्रमुख डेका ने राज्यों के डीजीपी व अन्य अफसरों से रूबरू हुए।छत्तीसगढ़ से डीजीपी अरूण देव गौतम, और सरगुजा आईजी दीपक झा व बीजापुर बटालियन के कमांडेन्ट मयंक गुर्जर भी शिरकत कर रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर बाद कांफ्रेंस स्थल पहुंचेंगे। सभी राज्यों के डीजीपी सुरक्षा को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। कांफ्रेंस के लिए रवाना होने से पहले शाह सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्रणा की। इसमें नक्सल ऑपरेशन से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हुई। शाह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आबंटित नवा रायपुर के निवास में ठहरे हुए हैं। चौधरी नए बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं।

Tags:    

Similar News

null