Balod. बालोद। जिले के हीरापुर निवासी स्वर्गीय उमेदी राम साहू के निधन के पश्चात उनके परिवार ने दुःख की घड़ी में मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। साहू परिवार ने उनके नेत्रदान का निर्णय लेकर दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लौटाने का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही देहदान कर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनके पुत्र तिलक राम साहू एवं हेमंत साहू की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर तिलक राम साहू ने
भावुक
होते हुए कहा कि पिता के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में था। ऐसी कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी परिवार ने नेत्रदान एवं देहदान का निर्णय लिया। हमें इस बात की संतुष्टि है कि अब पिताजी की आंखों से दो दृष्टिबाधित व्यक्ति दुनिया देख सकेंगे और उनके परिवारों में खुशियां लौट सकेंगी। वहीं, उनकी देह मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं शोध कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुनीत कार्य में बालोद जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. जितेंद्र, डॉ. एल.एन. वर्मा, ओए कुशल साहू, धर्मेंद्र देशमुख वर्मा एवं रवि वर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


चिकित्सकीय टीम द्वारा कॉर्निया संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न की गई। नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की टीम के संदीप रिशबुड, दीपक रावनी, दयाराम महिलांग एवं विवेक कुमार ने देहदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्ज्वल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने स्वर्गीय
उमेदी राम
साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के सदस्यों ने इस कठिन समय में भी समाजहित में इतना बड़ा निर्णय लेने के लिए साहू परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। स्वर्गीय उमेदी राम साहू का यह योगदान समाज को संदेश देता है कि मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा की जा सकती है। नेत्रदान से किसी की दुनिया रोशन हो सकती है और देहदान से आने वाली पीढ़ियों के चिकित्सक बेहतर शिक्षा एवं अनुसंधान प्राप्त कर सकते हैं।
Tags: