Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। रायपुर के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रेल, संचार एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के आवास पहुंचकर उनके पूज्य स्वर्गीय पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्व. दाऊ लाल वैष्णव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ होने की बात कही। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय दाऊ लाल वैष्णव एक धर्मनिष्ठ, अनुशासित और समाजसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन सादगी और मूल्य आधारित जीवनशैली का प्रेरणादायक उदाहरण था। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
Tags: