छत्तीसगढ़
CG BREAKING: आबकारी घोटाले में फंसे अधिकारी, 23 ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका
Shantanu Roy
14 July 2025 6:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। बहुचर्चित आबकारी घोटाले में फंसे अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 23 अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ACB/EOW की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर सुनवाई आगामी 18 जुलाई को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने सभी 29 आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए 18 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, सरकारी पद का दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।
इधर, आबकारी विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए सभी 29 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में निरीक्षक से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक शामिल हैं, जिनकी भूमिका घोटाले में संदिग्ध मानी जा रही है। विशेष अदालत में 18 जुलाई को होगी बड़ी सुनवाई, जहां अभियोजन पक्ष घोटाले के सबूत पेश करेगा और आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस होगी। मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है।
Tagsरायपुरआबकारी घोटालाअग्रिम जमानतनिलंबनACBEOWविशेष कोर्टभ्रष्टाचारछत्तीसगढ़Excise scambail pleaRaipursuspensionanti-corruptionofficials18 July hearingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





