मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर में उदय शांति बालक बाल गृह का किया निरीक्षण
बलरामपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर में उदय शांति बालक बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान वहाँ निवासरत बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं देखरेख की व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन की। बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, अध्ययन कक्ष, आवासीय व्यवस्था एवं खेल-कूद की गतिविधियों की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित की। सुशासन सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम संस्कार मिलें, ताकि वे अपने जीवन में प्रगति करते हुए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।