महादेव विहार: तीसरे दिन बुकिंग का नया रिकॉर्ड! 140+ प्लॉट्स बुक, 1 दिसंबर को अंतिम अवसर!

छग

Update: 2025-11-30 13:23 GMT
Raipur. रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज़ और महादेव वेंचर्स के प्रतिष्ठित आवासीय प्रोजेक्ट 'महादेव विहार' के चार-दिवसीय भव्य लॉन्च इवेंट में सेजबहार, ओल्ड धमतरी रोड पर ग्राहकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की निरंतर मांग पर, इस इवेंट को सोमवार, 1 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया है। तीसरे दिन के सफल समापन तक, इस प्रोजेक्ट ने 1000 से अधिक विजिटर्स को आकर्षित किया है और रिकॉर्ड 140 से अधिक प्लॉट्स की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग सुनिश्चित की है।

अमर ग्रुप ऑफ़ कंपनी के डायरेक्टर, नरेंद्र राठी ने प्रॉपर्टी की वैल्यू और सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा, "महादेव विहार में हमने जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और सुनियोजित बुनियादी ढाँचा प्रदान किया है, 140+ बुकिंग्स उसी की पुष्टि है। यह केवल एक आवासीय प्लॉट नहीं, बल्कि एक तेजी से बढ़ते क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश है। तीन दिनों में मिली प्रतिक्रिया ने हमें यह विश्वास दिलाया है कि हमने रायपुर को उसकी जरूरत के अनुरूप विश्व स्तरीय टाउनशिप दी है।"

महादेव वेंचर्स के डायरेक्टर, जगजीत सिंग भाटिया ने बुकिंग के अनुभव और अंतिम अवसर पर बात करते हुए कहा, "तीसरे दिन हमने देखा कि ग्राहक पारदर्शिता और दस्तावेज़ीकरण की सुगमता से बहुत संतुष्ट हैं। अब केवल एक दिन बाकी है। यह सीमित स्टॉक और लकी ड्रॉ जीतने का अंतिम अवसर है। हम सभी इच्छुक खरीदारों से अपील करते हैं कि वे 1 दिसंबर को आएं और अपनी बुकिंग प्रक्रिया पूरी करके इस ऐतिहासिक सफलता का हिस्सा बनें।"

अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी, संतोष लोहाना (विक्की) ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए और भविष्य की योजनाओं का संकेत देते हुए कहा, "महादेव विहार को इतना जबरदस्त प्रतिसाद देने के लिए हम रायपुर वासियों के अत्यंत आभारी हैं। 1000 से ज्यादा विजिटर्स और रिकॉर्ड बुकिंग्स हमें अपने
आगामी प्रोजेक्ट्स
को भी इसी गुणवत्ता और विश्वास के साथ लॉन्च करने के लिए उत्साहित करता है। जिन लोगों की बुकिंग हो चुकी है, वे लकी ड्रॉ में शामिल हो चुके हैं।"

कल आखिरी मौका: बुकिंग ग्राहकों के लिए महा बंपर लकी ड्रॉ!
सोमवार, 1 दिसंबर तक प्लॉट बुक करने वाले सभी ग्राहक इन पुरस्कारों के लिए पात्र होंगे:
प्रथम पुरस्कार: ब्रांड न्यू स्विफ्ट कार
द्वितीय पुरस्कार: हार्ले डेविडसन
तृतीय पुरस्कार: एक्टिवा
Tags:    

Similar News