भारत

प्रेम कहानी का दुखद अंत...प्रेमिका का मर्डर करने के बाद प्रेमी को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
30 Nov 2025 5:55 PM IST
प्रेम कहानी का दुखद अंत...प्रेमिका का मर्डर करने के बाद प्रेमी को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस भी हैरान
x
इलाके में फैली सनसनी.
मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मोरबी के लखधीरपुर गांव के पास स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में मध्य प्रदेश के रहने वाले नरेंद्र सिंह ध्रुवेल और उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका पुष्पा देवी मरावी के बीच अचानक गंभीर विवाद हो गया.
तीन महीने से साथ रह रहे इस प्रेमी जोड़े के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि नरेंद्र सिंह ने बेल्ट और लकड़ी के डंडे से अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पुष्पा देवी के शरीर पर कई जगह पिटाई के गहरे निशान मिले, जबकि सबसे भयावह तथ्य यह है कि उसके चेहरे और गालों पर कई जगह काटने के घाव पाए गए. फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि अत्यधिक पिटाई, दर्द और गंभीर चोटों के कारण युवती की मृत्यु हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़की की हत्या करना स्वीकार कर लिया.
हत्या कबूल करने के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ की प्रक्रिया जारी थी. लेकिन तड़के करीब 4 बजे नरेंद्र सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसकी मौत की पुष्टि की. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मौत का कारण कार्डियाक अरेस्ट बताया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null