सारंगढ़ में उद्यमियों के लिए 4 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से "एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, माकेटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें रैम्प योजना के अतंर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, डिजिटल प्लेटफार्म, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर जुडने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल पर पंजीकरण और निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं डिजिटल ब्रांडिंग, इकाइयों के लिए सरकारी लाभों की जानकारी, ई-कॉमर्स मार्केटिंग रणनीति की जानकारी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को निःशुल्क देना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ से संपर्क करें।
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए 4 दिसम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आँगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आंगनबाड़ी केंद्र कोसीर सतनामीपारा, कोसीर नयाबस्ती, बटाऊपाली अ-2, बरदुला-3, पचपेडी-2, गोडीहारी-4, गोडीहारी-1, साल्हे-2, खैरा छोटे-2 के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनो का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया जाकर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है। प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी अभ्यर्थी, आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो, वे दिनांक 04 दिसम्बर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नही किया जावेगा।





