कोर्ट परिसर से विधि छात्र की मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

छग

Update: 2026-06-12 14:17 GMT
Durg. दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर से एक विधि छात्र की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रैक्टिस के लिए न्यायालय आए छात्र की बाइक अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कादंबरी नगर दुर्ग निवासी रितेश राखोण्डे विधि का छात्र है और जिला न्यायालय दुर्ग में प्रैक्टिस करता है। 6 जून को वह रोज की तरह न्यायालय में प्रैक्टिस के लिए आया था। उसने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (सीजी 07 एआर 4409) को न्यायालय परिसर स्थित बार नंबर चार पार्किंग में खड़ा किया था।

दोपहर में पहुंचे छात्र ने शाम करीब 5 बजे जब बाहर निकलकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News