
रायपुर। डीडी नगर में हॉस्पिटल के पीछे गांजा बेचते युवक गिरफ्तार हो गया है, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सायबर सेल एवं थाना डीडी नगर की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 11.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ओजस अस्पताल के पीछे अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना डीडी नगर की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
कार्यवाही के दौरान संदेही को पकड़कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से कुल 2.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,29,000/- है। आरोपी मंटू कुमार महतो के विरुद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
नाम : मंटू कुमार महतो पिता : बालमिकी महतो उम्र : 29 वर्ष पता : साकेत विहार, कातुल बोर्ड, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)





