Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। देश में खेल संस्कृति को विकसित करने एवं युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत् युवाओं और खेल प्रतिभाओं को देशभर के 1600 केन्द्र में वर्चुवल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में आयोजित किया गया। जिसमें युवा, खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक, माई भारत वालियण्टर, रासेयो के जिला संगठक सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली, मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में-राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएममोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिन दो शैक्षिक संस्थानों में हुआ, उनमें स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में भी एक है। कार्यक्रम की शुरूवात वंदे मातरम् के धुनों के साथ किया गया तथा अतिथि जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रतिभाओं का स्वागत किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं युवा को साथ लेकर विकसित भारत के सपने बुनने वाले प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का वर्चुवल संबोधन का सीधा प्रसारण एक तरफा संवाद के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘खेलो इंडिया’ देश में खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए एकप्रभावी मंच बन चुका है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन के दौरान हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। पीएम मोदी के संबोधन से देश में बदलती खेल संस्कृति को गति मिलेगी। युवाओं को फिटनेस, पदक और कैरियर के लिए खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरणा, देशभर में मजबूत खेल इकोसिस्टम और बुनियादी ढांचे के विकास पर काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में युवाओं के साथ खेल प्रतिभाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मध्य प्रत्यक्ष संवाद कर खेल के विकास की नई संभावनाओं पर चर्चा किया गया, जिसमें 200 से अधिक युवा और रासेयो स्वयंसेवक के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पराज सिंह बरिहा, जुगेन्द्र प्रसाद साहू, शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार पटेल, यशवंत कुमार यादव, संगीता यादव, शिव कुमार बधेल, किशन चैाधरी, देवेन्द्र प्रधान, पुरूषोत्तम पाण्डे, पास्कल केरकेट्टा, पुरन्दर पटेल ने सीधा तथा तीरंदाजी में स्वर्णपदक विजेता कु. सौम्या भोय तिरूपति बालाजी से आनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित कर खेल के अनेक पहलुओं, बाधाओं तथा अवसरों पर अपनी बात रखी।
रासेयो जिला संगठक एवं प्राचार्य पं.लोचनप्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ लोकेश्वर पटेल, अतिथि प्राध्यापक प्रसन्न कुमार शर्मा, रासेयो स्वयंसेवक एवं माय युवा भारत व जीओवी पोर्टल में 3 लाख से अधिक अंक अर्जित कर डायमण्ड बैज प्राप्त करने वाली तथा संस्था की भूतपूर्व छात्रा पूजा प्रधान ने भी संबोधित किया। जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार, सरपंच बसंत चौधरी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, सदस्य उपेन्द्र बरिहा, राजकुमार पटेल, जितेन्द्र पण्डा, अरूण अग्रवाल, माय भारत वालियण्टर रोशन पटेल, रासेयो स्वयंसेवक प्रेमराजदीप ने भी हिस्सा लिया। सभी ने नशा मुक्त भारत निर्माण के लिए संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली, मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना भारत-छ.ग., रासेयो शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिला शिक्षा विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़, रासेयो शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में तथा प्राचार्य उग्रसेन चौधरी के मार्गदर्शन, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम संयोजक हेमलता मालाकार एवं तकनीकी व्याख्याता डोलामणी मालाकार के तकनीकि सहयोग से सम्पन्न हुआ। जिसमें संस्था के व्याख्याता जसवंत सिंह, अमृतलाल बरिहा, राजीव कुमार पटेल, लखन कुमार पटेल, सहायक शिक्षक साधना सिंह, रीना प्रधान एवं स्थानीय शिक्षा क्षेत्र से भाग्यवंत बरिहा, बेदराम पटेल, भुवनेश्वर पटेल, मनीषा नंद एवं अजय साहू का सराहनीय सहयोग रहा ।