जनदर्शन में संवेदनशीलता! दिव्यांगजनों से प्राथमिकता से मिले CM साय, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। जनदर्शन में दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री उनकी परेशानियों को संवेदनशीलता के साथ सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।
दिव्यांगजनों को प्राथमिकता, समस्याओं के निराकरण पर जोर
जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कर रहे हैं। उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी।
चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंद
जनदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोग भी चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन लेकर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ऐसे जरूरतमंद नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।
जनता और शासन के बीच सीधा संवाद
मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। जनदर्शन के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया जा रहा है।