केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के निवास में गणेश जी स्थापित

Update: 2022-08-31 07:32 GMT

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में गणेश भगवान को घर में स्थापित करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है। सरगुजा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी अपने निवास में गणेश भगवान को स्थापित किया। वहीं रेणुका सिंह ने बताया कि, पर्यावरण की दृष्टि से और स्थानीय मूर्तिकारों को आर्थिक लाभ मिले इसलिए हम लोगों को मिट्टी से बने गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करनी चहिये।

उल्लेखनीय है कि, बीते 2 साल करोना के चपेट में बीतने के बाद शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ खास लोगों में भी गणेश भगवान को घर में स्थापित करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी अपने निवास में गणेश भगवान की स्थापना के लिए सूरजपुर के स्थानीय मूर्ति कलाकारों की ओर से बनाया गया मिट्टी की प्रतिमा की खरीदी की है।


Tags:    

Similar News

-->