रात में लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, नगदी और ऑटो जब्त
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: रतनपुर पुलिस द्वारा रात्रि में महामाया चौक में लूट करने वाले 3 नाबालिक सहित कुल 5 को घटना के चंद घंटो में किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 1000 रूपये नगद व आटो को किया जप्त।
17 अगस्त को ग्राम कर्रा निवासी प्रार्थी युवराज सिंह प्रधान थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17/08/2026 को प्रार्थी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर ईलाज कराने आया था, ईलाज कराने बाद वापस अपने घर जा रहा था, रात्रि लगभग 12:00 बजे महामाया चौक रतनपुर कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचा था तभी आटो क्र. CG 10CD 7944 में कुछ लड़के आये और प्रार्थी को कार से उतार कर गाली गलौच कर पैसे की मांग करने लगे, प्रार्थी युवराज सिंह के द्वारा पैसा नहीं है बोलने पर, आटो सवार व्यक्तियों के द्वारा हॉथ में रखे डंडा को दिखाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी युवराज सिंह के पेंट से 1200 रूपये को लुटपाट कर भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये निलेश पाण्डेय थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर प्रार्थी द्वारा बताये गये संदेहियों व उक्त आटो के संबंध में पतासाजी रात में शुरू कर दी, आटो सवार व्यक्तियों की पहचान ईमलीभाठा सरकण्डा का होने से आरोपियों के घर में घेराबंदी कर राहुल दुबे, पवन कुमार गौहर व 3 अन्य नाबालिक बालकों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो लुटपाट करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से 1000 रूपये व घटना में प्रयुक्त आटो को जप्त कर आरोपियों व नाबालिक बालकों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नीलाकर सेठ, सउनि नीलाकर सेठ, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, देवानंद चन्द्राकर, बसंत मानिकपुरी, हरनारायण नेटी, मोरदध्वज चन्द्रा, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल दुबे पिता रामजी दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा,
2. पवन कुमार गौहर पिता कगरधारी गौहर उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.।
3. 3 अन्य विधि से संघर्षरत बालक