Click the Play button to listen to article

जगदलपुर। आज बस्तर थाना क्षेत्र के कुम्हरावंड गाँव के डैम में एक युवक की लाश देखे जाने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लाश को मेकाज के मरच्यूरी में रखा गया है। परपा थाना प्रभारी बी आर नाग ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने डैम में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जब टीम पहुँची तो घटनास्थल बस्तर थाना आने पर प्रभारी को सूचना दिया गया, वहीं शव के हाथ व पैर दोनों बंधे हुए थे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।


Tags: