Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी में आवास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आवास हितग्राही डमरू लाल ध्रुव का वर्षों पुराना पक्के आवास का सपना साकार होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ आशीष केशरवानी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर
विशेष जोर
दिया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना तथा आवासों को समय पर पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में आवास समन्वयक निवेदिता पांडेय, सुजाता पांडा, सुनील बंजारे, जया मिश्रा सहित ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच देव साहू, सचिव प्रभा एवं अन्य आवास हितग्राही उपस्थित रहे।
Tags: