कलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालयों के लिए होगी कंपोजिट बिल्डिंग

Update: 2022-03-13 12:34 GMT
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। कलेक्टोरेट की तरह आरंग में भी सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर इसके लिए सात करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। कंपोजिट बिल्डिंग बनने से आरंग के लोगों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी शासकीय कार्यालय एक ही जगह पर व्यवस्थित होंगे। विकासखंड मुख्यालय आरंग में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जाएगा। बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के लिए छह करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। आरंग को देश के विकसित और आधुनिक शहरों में शामिल करने वहां विभिन्न विकास कार्यो के लिए 20 करोड़ 40 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।

नगर पालिका आरंग का विस्तार करते हुए ग्राम पंचायत बैहार और घुमराभांठा को भी अब आरंग नगर पालिका में शामिल किया गया है। बैहार एवं घुमराभाठा में शहरों की तरह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर पालिका में शामिल होने के बाद वहां विद्युत, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था सहित अन्य नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई है। आने वाले समय में आरंग देश के आधुनिक शहरों की तरह विकसित होगा। गौरतलब है कि विगत तीन सालों में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात दी है।

Tags:    

Similar News