मुख्यमंत्री से शिकायत, डिप्टी कलेक्टर पर हुई कार्रवाई

छग

Update: 2023-04-01 07:42 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में जनपद पंचायत सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीईओ विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया। पिछले दिनों सीओ को हटाने के लिए सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया था। भाजपा कांग्रेस, गोडवाना पार्टियों ने सीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया। उनकी जगह नये सीईओ के तौर पर मनोज सिंह जगत को पदस्थ किया गया है।

Tags:    

Similar News