बिलासपुर पहुंचे सीएम योगी, जनसभा को किया संबोधित

Update: 2024-04-21 10:46 GMT

बिलासपुर। सीएम योगी बिलासपुर पहुंचे है। वे जनसभा को संबोधित किया। यहां उनके स्वागत में बुलडोजर यात्रा भी निकाली गई। मंच में रामलला की तस्वीर लगाई गई है। इससे पहले कोरबा में सीएम योगी ने कहा, योगी ने कहा कि, प्रभु राम की धरती से संदेश लेकर उनके ननिहाल हम आए हैं। ये बताने आए हैं कि, अयोध्या में रामलला आ गए हैं। राम राज की स्थापना मोदीजी के नेतृत्व में होने जा रही है। इसके लिए मोदीजी को जिताना जरूरी है।

कांग्रेस ना सुरक्षा दे सकती है ना विकास की बड़ी परियोजना ला सकती है। इनका तो नक्सलवाद के साथ भी आंतरिक समझौता था। कैसे सांठगांठ करते थे ये किसी से छिपा नहीं है। जिन नौजवानों के हाथ में रोजगार होना चाहिए था उनके हाथ में कांग्रेस ने तमंचे थमा दिए। समाज को बांटने का काम कांग्रेस करती है।

एक तरफ फ्री में राशन, दूसरी तरफ कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला किया। शराब, कोयला यहां तक की गोबर में भी उन्होंने घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने भगवान को भी नहीं छोड़ा महादेव एप के नाम पर भी घोटाला कर दिया।


Tags:    

Similar News

-->