छत्तीसगढ़: कलेक्टर की रेकी कर रहा था नक्सली...सहयोग करने वाला सरपंच गिरफ्तार

Update: 2020-11-13 12:03 GMT

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। 5 लाख का इनामी नक्सली अपने साथियों और टेटम गांव के सरपंच के साथ कलेक्टर की रेकी करने पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर डीआरजी ने घेराबंदी की। इस दौरान नक्सली मोबाइल छोड़कर भाग निकला। उसके बाद सरपंच को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक 5 लाख का इनामी नक्सली बुधरा अपने साथियों के साथ टेटम सरपंच को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी की रेकी करने कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इसके बाद की डीआरजी ने घेराबंदी कर नक्सली को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी नक्सली भाग चुके थे। वही 5 लाख का इनामी नक्सली बुधरा अपना मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद सरपंच को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि नक्सली उसके साथ एसडीएम के पास भी गया था।


Tags:    

Similar News

-->