CM की पत्नी कौशल्या साय से लेकर PCC चीफ दीपक बैज तक, छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर चली कैंची
रायपुर: छत्तीसगढ़ से माओवाद की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 100 से अधिक नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा या तो समाप्त कर दी है या फिर उस पर कैंची चला दी है। बस्तर के 47 नेताओं की सुरक्षा केटेगरी समाप्त करते हुए उन्हें उनके जिले के एसपी पर छोड़ दिया है। एसपी चाहे तो खतरे को रिव्यू कर उन्हें सुरक्षा मुहैया करा सकता है। कुल मिलाकर कहें तो गृह विभाग का प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी ने अपनी सुरक्षा लिस्ट से इन नेताओं को लिस्ट से हटा दिया है।
इस सिक्योरिटी रिव्यू में मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, बीजेपी के बड़े नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी प्रभावित हुए हैं। सरकार ने निष्पक्षता से रिव्यू करते हुए मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय की सिक्योरिटी भी कम किया है। लिस्ट में बीजेपी नेताओं के नाम इसलिए अधिक हैं क्योंकि नक्सलवाद जब चरम पर था, उस दौरान 15 साल बीजेपी का शासन था. तब बस्तर के नेताओं को खतरा अधिक था.
हालांकि, कुछ पूर्व विधायक और निगम-मंडल के चेयरमैनों को सिक्योरिटी लिस्ट में शामिल भी किया गया है।