छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने आए मरीज ने महिला चिकित्सक सहित अन्य डाक्टरों से अभद्र व्यवहार किया. इतना ही नहीं नशे की हालत में गाली गलौज कर जान से मारने की भी धमकी दी है. जिसका वीडियो भी बकायदा सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 12 बजे सत्येद्र कुमार राय नाम का मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था. इसी दौरान वो गंदी गंदी गाली देने लगा. इसके साथ ही कॉलर पकड़ कर, घसीट कर, जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र व्यवहार किया गया. इसका वीडियो भी बनाया गया और मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की गई है.


Tags: