प्रदेश में नक्सवाद खत्म लेकिन राजधानी बन गया अवैध हथियार का बन रहा गढ़
छुटभैय्या डॉन पुलिस की मुखबिरी करते-करते अवैध हथियारों का कर रहे कारोबार
देश में सबसे सुलभ उपलब्ध हर प्रकार के हथियार रायपुर के भाठागांव, टाटाबंध, गोगांव बिरगांव, संतोषी नगर, संजय नगर, मोवा, पंडरी, तेलीबांधा, राजेंद्र नगर, कटोरा तालाब, रिंगरोड सुंदर नगर बड़ी मात्रा में हो रही खरीदी बिक्री
पुलिस के मुखबिरी की आड़ में फलफूल रहा है अवैध हथियारों का कारोबार, यदाकदा करते हैं पुलिस प्रशासन की मदद और उठा रहे फायदा
रायपुर राजधानी में डॉन बनने की होड़, बाहरी छुटभैय्या दादा कर रहे है अवैध हथियारों का कारोबार
रायपुर (जसेरि)। छत्तीसगढ़ में अवैध हथियारों की तस्करी और सप्लाई का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर का भाटागांव क्षेत्र पूरे प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई का मु य केंद्र बनकर उभरा है।
उच्च अधिकारियों से रिश्तेदारी और सेटिंग का खेल
स्थानीय लोगों और विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, भाटागांव क्षेत्र का मु य सप्लायर बेखौफ होकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस तस्कर की पुलिस विभाग में अच्छी पैठ है और एक उच्च अधिकारी से इसकी नजदीकी रिश्तेदारी भी है। इसी रसूख और ऊंची सेटिंग का भरपूर फायदा उठाकर यह अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी का सबसे बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा है और कार्रवाई से साफ बच निकलता है।
अंतरराज्यीय बसों से हो रही हथियारों की खेप की सप्लाई
पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पूर्व की कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य में हथियारों की यह सप्लाई अंतरराज्यीय तस्करों और स्थानीय आपराधिक गिरोहों की मिलीभगत से हो रही है। तस्कर राजधानी से विभिन्न राज्यों के लिए चलने वाली यात्री बसों का इस्तेमाल हथियार मंगाने के लिए कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यदि भाटागांव स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की सघन चेकिंग की जाए, तो हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा जा सकता है।
यूपी, बिहार और झारखंड से जुड़े हैं तस्करी के तार
प्रदेश में पकड़े गए अधिकतर अवैध देशी कट्टे और पिस्टल यूपी-बिहार मेड पाए गए हैं। रायपुर और अन्य शहरी क्षेत्रों में हो रहे अपराधों में बाहरी राज्यों के गिरोहों की संलिप्तता यह दर्शाती है कि झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से कम कीमत में हथियार लाकर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर खपाए जा रहे हैं। इसके अलावा, तस्करी के इस नेटवर्क के तार मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल से भी जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं, जहाँ से बड़ी तादाद में हथियार राजधानी पहुँचाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए चल रहा अवैध कारोबार
अवैध हथियारों की इस मंडी में अब तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। कुछ अपराधी और ठग गिरोह व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पिस्टल की होम डिलीवरी का झांसा देकर हथियारों की अवैध बिक्री और ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं।
...
Tags: