रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानी JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज गिरफ्तारी देने के लिए रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला
अमित जोगी ने हाल ही में एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाया था, जिसमें प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदार दिखाए गए थे। इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई थी।
मूणत ने कहा था – इसके लिए शब्द नहीं
FIR दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजेश मूणत ने कहा था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है और उसमें जिस तरह के रोल निभाए हैं, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा, "इसके लिए शब्द नहीं हैं।" मूणत ने आगे कहा कि राजनीति में लड़ाई सिद्धांतों और विचारों की होती है, और अपनी बात रखने का भी एक तरीका होता है।
Tags: