CG: प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण, पास्टर रामकुमार केवट गिरफ्तार

छग

Update: 2026-01-11 15:32 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना दबावपारा इलाके में हुई। आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर लगभग 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से हटाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।


उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। मल्हार पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मांतरण के ऐसे प्रयासों से समुदाय में तनाव बढ़ता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की जानकारी मिलती है तो तुरंत थाने या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।इस घटना ने बिलासपुर में धर्मांतरण और प्रार्थना सभाओं के नाम पर ग्रामीणों को प्रभावित करने की घटनाओं पर प्रशासन और समाज के ध्यान को फिर से खींचा है।
Tags:    

Similar News