छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने राजधानी में 10 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Shantanu Roy
11 Jan 2026 8:10 PM IST
सांसद बृजमोहन ने राजधानी में 10 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
x
छग
Raipur. रायपुर। विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। यही कारण है कि पिछले 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। यह बात रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजधानी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर कही। सांसद श्री अग्रवाल ने भनपुरी के यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 में 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर किए जाने वाले डामरीकरण और कंक्रीटीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया।

मुख्य विकास कार्यों का विवरण

* ₹479.44 लाख की लागत से पाटीदार भवन से रिंग रोड-2 तक लगभग 2 कि.मी. सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹296.59 लाख की लागत से वार्ड 4 में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹266.50 लाख की लागत से गोवर्धन नगर–गोविंद नगर, भनपुरी में 4.68 कि.मी. चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण, कंक्रीटीकरण और नाली निर्माण।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे
छत्तीसगढ़
में विकास की नई गति देखी जा रही है। इन कार्यों से क्षेत्र में धूल और कीचड़ की समस्या समाप्त होगी, यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और संपत्ति के मूल्यों में सुधार आएगा। उन्होंने आगे कहा, “विकास अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। बेहतर सड़कें विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं, भाजपा सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा है और आज देश के लोग यहां व्यापार के लिए आ रहे हैं।” इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, जयंती भाई पटेल, केशुभाई पटेल, कृष्णा साहू, पार्षद नंद किशोर साहू, पार्षद अंबिका साहू, राजेश देवांगन, भगत राम, सोहन साहू, प्रमिला बल्ला साहू और मनोहर मनहरे भी उपस्थित रहे।
Tagsरायपुरभाजपाविकासबृजमोहन अग्रवालसांसदभूमिपूजनसडक़ चौड़ीकरणडामरीकरणकंक्रीटीकरणनाली निर्माणवार्ड 4पाटीदार भवनरिंग रोड-2गोवर्धन नगरगोविंद नगरभनपुरीरायपुर लोकसभा क्षेत्रयातायातव्यापारसंपत्ति मूल्यमुख्यमंत्रीभाजपा सरकारजनताग्रामीण विधायकमोतीलाल साहूमंडल अध्यक्षमनोज जोशीपार्षदनिवेशछत्तीसगढ़उज्ज्वल भविष्यRaipurBJPdevelopmentBrijmohan AgrawalMPBhoomipujanroad wideningasphaltingconcretizationdrain constructionWard 4Patidar BhawanRing Road-2Govardhan NagarGovind NagarBhanpuriRaipur Lok Sabha constituencytransportbusinessproperty valueChief MinisterBJP governmentpublicrural MLAMotilal SahuMandal PresidentManoj JoshicouncilorinvestmentChhattisgarhbright futureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story