भारत

नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोपी कोच गिरफ्तार, स्टेडियम के बाथरूम में की हैवानियत

jantaserishta.com
11 Jan 2026 5:58 PM IST
नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोपी कोच गिरफ्तार, स्टेडियम के बाथरूम में की हैवानियत
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
दिल्ली: हरियाणा के रेवाड़ी में एक जूनियर हॉकी कोच को एक नाबालिग लड़की से रेप करने और उसे प्रेग्नेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के एक गांव की 12वीं क्लास की छात्रा ने शुक्रवार को खोल पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई.
लड़की ने बताया कि वह हॉकी खेलती है. लड़की का आरोप है कि चार महीने पहले एक जूनियर कोच उसे ट्रेनिंग स्टेडियम के बाथरूम में ले गया. फिर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थी और 5 जनवरी को उसका मिसकैरेज हो गया. तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट और कानून की दूसरी संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. रेवाड़ी पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शहर की कोर्ट में पेश करने के बाद हमने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है.
पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी जूनियर कोच से पूछताछ की जा रही है. वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी जूनियर कोच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस घटना ने एक बार फिर स्पोर्ट्स अकादमी में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story