CG: मां ने बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाई, मामलें में हो रहे नए खुलासे

छग

Update: 2025-10-20 14:57 GMT
Balod. बालोद। थाना बालोद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 शिकारीपारा में 18 अक्टूबर 2025 की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां मां निकिता पडौटी ने अपनी 9 वर्षीय बेटी वैभवी पडौटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे में लटक गई। घटना की जानकारी पड़ोसी सुलोचना यादव ने दी। पुलिस के अनुसार, मृतका निकिता पडौटी ने अपनी साड़ी को दो टुकड़ों में फाड़कर एक टुकड़े से बेटी का गला घोंटा और दूसरे टुकड़े से फांसी का फंदा बनाया। निकिता ने बेटी की हत्या करने के बाद अपने कमरे के सीलिंग पंखे में साड़ी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर वैभवी का शव बिस्तर पर नग्न अवस्था में पड़ा था, मुंह कम्बल से ढका हुआ था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा मौके पर पहुंचे और मर्ग की कार्रवाई शुरू की। मृतिका के पिता पवर सिंह सोरी और पुत्र रेवेन्द्र पडौटी से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि निकिता के पति रविशंकर पडौटी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद से निकिता गुमसुम और चिड़चिड़ी रहती थी। घटना की पूर्व संध्या को रात का भोजन भी नहीं किया था। पुलिस के अनुसार, रात को निकिता अपने दो बच्चों रेवेन्द्र (लड़का) और वैभवी (लड़की) के साथ कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसी सुलोचना यादव ने छत से देखा कि निकिता फांसी के फंदे में लटकी हुई थी और वैभवी मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी।

बालोद जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, वैभवी की मृत्यु गला घोंटने से हुई थी जबकि निकिता की मौत फांसी के कारण हुई। पुलिस ने मामले को धारा 103(1) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण शुरुआती जांच में मानसिक तनाव और परिवारिक परिस्थितियों से जुड़ा लग रहा है। वार्ड 18 के पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, निकिता पति की मौत के बाद से अपने बच्चों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील और अस्थिर हो गई थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक और सदमे में डाल दिया है। पड़ोसी और स्थानीय नागरिक इस हत्या और आत्महत्या की घटना से गहरे स्तब्ध हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए।
Tags:    

Similar News