छत्तीसगढ़
रायपुर में फिर चली चाकू और रॉड, ईदगाहभाठा में विवाद के बाद हमला, चार युवक गंभीर
Nilmani Pal
20 Oct 2025 6:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाज़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता दिख रहा है। ऐसा ही एक नया मामला रायपुर के ईदगाहभाठा क्षेत्र से सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई। हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर चार युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात रविवार देर शाम की है। नयापारा निवासी मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अल्ताफ़, आमीन और अब्दुल किसी विवाद के समाधान के लिए ईदगाहभाठा क्षेत्र गए थे। बताया जा रहा है कि इन चारों का ईदगाहभाठा निवासी सैफी, सरफ़राज़, जुनैद, मोईन और साहिल से किसी बात को लेकर पहले बहस हो चुकी थी। बंजारीवाले बाबा की चादर कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आपको बता दें कि ईदगाहभाठा इलाके में कांग्रेसी नाडा-पायजामा छाप नेता रोजाना सट्टा-जुआ गांजा का कारोबार चलाते है। जिसके चलते आए दिन ईदगाहभाठा इलाके में जमकर मारपीट और गुंडा-गर्दी के मामलें पनपते रहते है। इन्ही गांजा और सट्टा माफिया के लोगों के चलते ईदगाहभाठा इलाका शहर का सबसे बदनाम इलाका बनता जा रहा है।
आरोप है कि ईदगाहभाठा निवासी सैफी, सरफ़राज़, जुनैद, मोईन, साहिल और उनके अन्य साथियों ने अचानक हथियार निकाल लिए और शोएब, अब्दुल, आमीन व ज़ाकिर पर हमला बोल दिया। हमले में ज़ाकिर की पीठ पर चाकू मारा गया, जबकि शोएब, अब्दुल और आमीन के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे और सीधे आज़ाद चौक थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307), मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी सैफी और जुनैद पुराने हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। दोनों पर पहले भी चाकूबाज़ी, मारपीट और NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। ये दोनों पहले जेल जा चुके हैं और फिलहाल घटना के बाद से फरार हैं।
थाना प्रभारी आज़ाद चौक ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। ईदगाहभाठा, नयापारा और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईदगाहभाठा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से गुंडागर्दी और चाकूबाज़ी की घटनाएं बढ़ी हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
मोहल्लेवासियों ने रायपुर पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और हिस्ट्रीशीटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार कहां से लाए गए और क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा था। राजधानी में बीते कुछ महीनों में चाकूबाज़ी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। दो हफ्ते पहले टिकरापारा और शंकर नगर क्षेत्र में भी इसी तरह के हमले हुए थे। लगातार बढ़ते इस तरह के अपराधों ने आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि रायपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर सैफी और जुनैद सहित अन्य फरार आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है और शहर में बढ़ते चाकूबाज़ी के सिलसिले पर कब अंकुश लगा पाती है।
Tagsरायपुर चाकूबाजीईदगाहभाठा हमलाहिस्ट्रीशीटर सैफीजुनैद फरारनयापारा युवक घायलआज़ाद चौक थानारायपुर अपराधNDPS आरोपीपुलिस जांचरायपुर क्राइम न्यूजRaipur stabbingIdgahbhatta attackhistory-sheeter SaifiJunaid abscondingNayapara youth injuredAzad Chowk police stationRaipur crimeNDPS accusedpolice investigationRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





