छत्तीसगढ़

रायपुर में 48 घंटे में 16 जगहों पर चाकूबाजी, उर्स के दौरान ताबड़तोड़ हमले, कई घायल

Nilmani Pal
20 Oct 2025 6:50 PM IST
रायपुर में 48 घंटे में 16 जगहों पर चाकूबाजी, उर्स के दौरान ताबड़तोड़ हमले, कई घायल
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उर्स के दिन से लेकर लगातार दो दिनों तक शहर में 16 जगहों पर चाकूबाज़ी की वारदातें सामने आई हैं। चादर कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, उर्स के दिन से ही शहर के कई इलाकों में विवाद और झगड़ों के बाद चाकूबाजी की घटनाएं लगातार होती रहीं। सबसे ज्यादा मामले थाना कोतवाली, गोलबाजार, पुरानी बस्ती,
आजाद चौक
और मौदहापारा क्षेत्रों से सामने आए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिर्फ दो दिनों में कुल 16 जगहों पर चाकू चलने की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल युवक रिपोर्ट दर्ज कराने से भी डर रहे हैं।


मुख्य घटनाएं शहर के बीचोंबीच
सबसे गंभीर घटना कोतवाली थाना के ठीक सामने हुई, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू चल गया। इस हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मालवीय रोड और आजाद चौक क्षेत्र में भी झगड़े के दौरान चाकूबाजी की घटनाएं हुईं, जिनमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उर्स और चादर कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने झगड़ा भड़काया और फिर हथियारों से हमला कर दिया। कई जगहों पर पहले से पुरानी रंजिश के कारण भी झगड़े हुए।
पीड़ित रिपोर्ट लिखवाने से डर रहे
घटनाओं में घायल हुए कई लोग थानों तक पहुंचे जरूर, लेकिन आरोपियों के डर और इलाके के दबंगों के दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। कुछ मामलों में पुलिस ने मौखिक बयान लेकर ही कार्रवाई का भरोसा दिया है, जबकि गंभीर मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
लगातार दो दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में हथियारों से हमले होने के बावजूद पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल उर्स और चादर के दौरान इसी तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है।
अपराधियों की धरपकड़ जारी
रायपुर पुलिस का कहना है कि सभी थानों से रिपोर्ट एकत्र की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। कई इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ पुराने हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने आम नागरिकों में डर का माहौल बना दिया है। दो दिनों में 16 जगहों पर हुए हमलों ने यह साबित कर दिया है कि रायपुर में बदमाशों में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।
Tagsरायपुर चाकूबाजीउर्स में हमलाचादर कार्यक्रम विवादरायपुर पुलिसकोतवाली थानामालवीय रोडआजाद चौक हमलागोलबाजार पुरानी बस्ती मौदहापाराहिस्ट्रीशीटर रायपुरआईसीयू घायलरायपुर अपराधरायपुर क्राइम न्यूजRaipur stabbingattack in UrsChadar program disputeRaipur PoliceKotwali police stationMalviya RoadAzad Chowk attackGolbazar old colony Maudhapurahistory sheeter RaipurICU injuredRaipur crimeRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story