Raigarh रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कापू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी तमिलनाडु भाग गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था। मामला जून 2026 का है। कापू थाना क्षेत्र में ननकी बाई पहाड़ी कोरवा (30) की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मृतका के पिता और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस को पति कार्तिक राम पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि 3 जून को आरोपी अपनी पत्नी के साथ इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गाड़ा घुटरा के जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कार्तिक राम ने हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से पत्नी के साथ मारपीट की। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी तमिलनाडु फरार हो गया था। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। आरोपी के गांव लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद और मारपीट की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और पत्थर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पत्नी की हत्या के बाद 4 महीने से फरार था आरोपी, तमिलनाडु से लौटा तो पुलिस ने दबोचा रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कापू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी तमिलनाडु भाग गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था।
मामला जून 2026 का है। कापू थाना क्षेत्र में ननकी बाई पहाड़ी कोरवा (30) की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मृतका के पिता और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस को पति कार्तिक राम पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि 3 जून को आरोपी अपनी पत्नी के साथ इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, गाड़ा घुटरा के जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कार्तिक राम ने हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से पत्नी के साथ मारपीट की। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी तमिलनाडु फरार हो गया था। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। आरोपी के गांव लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद और मारपीट की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और पत्थर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Tags: